खालवा: कमजोर हुआ मानसून , 17 दिनों में 11% ही बारिश, प्री-मानसून भी कमजोर , किसानों की बड़ी चिंता
Khalwa, Khandwa | Jun 18, 2026 मानसून का इंतजार और करना पड़ेगा। फिलहाल मानसून की सक्रियता की संभावना कम है। प्री-मानसून की गतिविधियां जारी है। गुरुवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इस बार जून के 17 दिनों में औसत 14.4 मिमी ही बारिश हुई है। जून के सामान्य कोटे 125.9 मिमी का 11% है। पिछले साल 17 जून तक शहर में 67.2 मिमी बारिश हुई थी। जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे की है