नरसिंहगढ़: ग्राम मंडावर में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंडावर में आज बुधवार की दोपहर 1:00 बजे के लगभग नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनके समर्पण, अनुभव और संगठन के प्रति योगदान को नमन करते हुए सम्मानित किया गया।