बेगूसराय: सिंघौल थाना की पुलिस ने फरार 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
सिंघौल थाना की पुलिस ने फरार 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस जघन्य कांडों में फरार अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर सिंघौल थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.