सांगानेर: जयपुर सीकर हाईवे पर ट्रेलर से भिड़ी राजस्थान रोडवेज की बस नाले में गिरी, चालक घायल, यात्रियों में मची चीख-पुकार
जयपुर सीकर हाईवे पर हरमाड़ा घाटी के पास राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ डिपो की बस एक आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़कर नाले में गिर गई। अचानक ट्रेलर से भेजने के बाद बस और नियंत्रित होकर नाले में गिर गई जिसके बाद बस में सवार सवारियों में चीज पुकार मच गई। हादसे की बाद बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गई।