घरौंडा: करनाल में 1000 टन सरकारी धान गायब, मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार
करनाल के यूनाइटेड फूड राइस मिल में 1000 टन सरकारी धान गायब पाया गया। 2.61 करोड़ रुपये के इस गबन का खुलासा होने पर मिल मालिक नसीब सिंह और उनकी महिला पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में खाद्य विभाग के एक इंस्पेक्टर की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। केस की एसआईटी जांच जारी है।