मवाना: देर रात नगर के तेली वाला कुआं के पास से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस, पुलिस बल रहा मौजूद
Mawana, Meerut | Jun 24, 2026 मवाना नगर में मंगलवार देर रात 11:30 कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मोहर्रम का जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी जुलूस के साथ-साथ मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर के तेली वाला कुआं स्थान पर पुलिस विशेष तौर से सुरक्षा करती हुई नजर आई वहां से जुलूस निकालने के बाद पुलिस द्वारा राहत की सांस ली गई।