बीटीएमसी एक्ट रद्द की मांग को लेकर बिहार में चल रहे प्रदर्शन का सतना के बौद्ध अनुयायियों ने किया समर्थन
जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार की दोपहर भारी संख्या में एक जुट हुए बौद्ध अनुयायियों ने बी टी एम सी एक्ट के हटाने को लेकर न सिर्फ प्रदर्शन किया है,बल्कि महामहिम राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है,गौर तलब है कि बिहार के बौद्ध गया में बीते कुछ महीनों से बी टी एम सी एक्ट को लेकर प्रदर्शन जारी है,जिसके समर्थ में सतना भी बौद्ध अनुयाई सड़को पर उतरे।