गहीरनाला के पास ऑटो सवार व्यक्ति की जेब से ₹40 हजार हुए चोरी, रिपोर्ट दर्ज
गढ़िया टोला निवासी हेमचंद्र मिश्रा अपनी बेटी को ₹40000 देने ऑटो से उतैली जा रहा था । गहिरानाला सीताराम पेट्रोल पंप के पास हेमचंद्र के बगल मे बैठा ऑटो सवार युवक ऑटो रुकवाकर भाग गया । घटना के बाद प्रेमचंद को जेब काटने की जानकारी लगी । बुधवार दोपहर 1230 बजे पीड़ित हेमचंद्र फौरन कोलगवां थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस मामले की कार्रवाई के रही है ।