पुरानी आबकारी में 22 दिन पहले 47 लाख की चोरी, चोर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, पीड़ित परिवार ने SP को दिया आवेदन
सतना के पुरानी आबकारी मे 22 दिन पहले रात मे सूने घर मे चोरी हो गई थी । चोर ने सोने चांदी और नगदी समेत करीब 47 लाख की चोरी कर ले गए थे । पीड़ित ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी और CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया था । 22 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाई है । मजबूर पीड़ित परिवार बुधवार दोपहर 130 बजे समाज के साथ SP को आवेदन दिया है ।