केंद्रीय कारागार में गायत्री परिवार ने कैदियों को दिया जीवन सुधार का मन्त्र, कार्यक्रम का हुआ समापन
केंद्रीय कारागार में एक नवाचार से जेल की फिजा सुधार गृह की तरह नजर आने लगी है,दरसल गायत्री परिवार द्वारा पिछले एक वर्ष से जेल में प्रशिक्षण,मंत्र लेखन, सत्संग, पौधारोपण,आर्ट क्राफ्टिंग सहित तमाम रचनात्मक कार्य आयोजित किए जा रहे थे जिसमे आयोजित व्यक्तित्व परिष्कार एवं जीवन साधना शिविर के 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का पुर्णाहुति के साथ बुधवार को समापन हुआ।