शहपुरा: हायर सेकेंडरी स्कूल मानिकपुर में शहपुरा विधायक ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तक और साइकिलों का किया वितरण
शहपुरा विधायक ओम प्रकाश ने स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण में हायर सेकेंडरी स्कूल मानिकपुर मंगलवार दोपहर 2:00 पहुंचे जहां नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को विधायक ने साइकिल ,पुस्तकों का वितरण किया करते हुए पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। विधायक ने विद्यालय के व्यवस्था संचालन के लिए शिक्षकों और स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए।