अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र निवासी युवक के परिजनों ने शादी से किया इंकार, युवती ने पुलिस को बुलाकर मंदिर में की शादी
अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। सात माह पहले वहीं पर उसके संबंध औरैया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हो गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे को युवती परिजन के साथ रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजन द्वारा शादी करवाने से इंकार कर देने पर दोनों पक्षों के बीच में हाई वोल्टेज ड्रामा चला।