अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक खड्ड में गिरी, एक को डॉक्टर ने किया मृत घोषित
अयाना थाने के भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी अयाना ले गई। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मिहौली निवासी विमल कुमार पुत्र जगदंबा प्रसाद बुधवार को गांव के अमन व गांव के साथियों संग