अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर निवासी ऑटो चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में उपचार जारी
अजीत मलकोट वाली क्षेत्र के बाबरपुर निवासी वकील पुत्र अजीज ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे जब वह सवारी उतारकर अपने घर वापस जा रहा था कि तभी मंडी समिति के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार चालक वकील गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।