अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के सोनासी गांव में शादी वाले घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक लगी आग, सामान जल गया, दो लोग झुलसे
सोनासी गाँव निवासी राजू सिलाई आदि का कार्य करता है। सोमवार को वह अपनी बडी पुत्री निशि का तिलक चढ़ाने औरैया के कदलापुर गाँव गया हुआ था। सोमवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे घर की महिलाएं खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और पास मे रखे सामान को चपेट मे ले लिया। महिलाओ ने शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। जलते सिलेंडर को रसोई घर से निकालकर पास स