कटनी नगर: संवेदनहीनता: 108 संजीवनी चालक ने महिला से धुलवाई एंबुलेंस, वीडियो वायरल, ज़िला अस्पताल का मामला
जिला अस्पताल में एक शर्मशार करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें घायल युवक की महिला परिजन से शुक्रवार रात 10:20 मिनट पर जिला अस्पताल में एबुलेंस साफ कराई जा रही थी। महिला प्रमिला बर्मन सड़क दुर्घटना में घायल युवक राहुल बर्मन को जिला अस्पताल लेकर पहुँची थी। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।