इटावा: पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में प्रदर्शनी पंडाल में भव्य समूह नृत्य प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
Etawah, Etawah | Jan 2, 2026 इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद प्रतिष्ठित विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में बालिकाओं की कुल 13 टीमों ने भाग लिया, जबकि बालकों की 15 टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नारायण कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ,शुक्रवार शाम 4:00 तक आयोजित हुआ कार्यक्रम।