मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेडमा चौक पर स्कूटी से गिरकर बेहोश हुए अधेड़ की चार दिन बाद भी पहचान नहीं, एमएमसीएच में है भर्ती
मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक पर स्कूटी से गिरकर बेहोश हुए अधेड़ की चार दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। उनका इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्कूटी (जेएच03एच 8581) शहर थाना में लगी हुई है, जबकि हेलमेट रेडमा चौक पर यातायात पुलिस कार्यालय में जमा है। पुलिस अपने स्तर से पहचान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं