बहराइच: भारीगांव में सड़क हादसे में घायल बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है
सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारीगांव के पास सड़क हादसे में एक बच्ची घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल परिजन लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।