मुज़फ्फरनगर: वैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी में गूंजे 'जो बोले सो निहाल', उमड़ी श्रद्धा की भीड़
मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में वैसाखी और खालसा सजना दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रागी जत्थों ने कीर्तन प्रस्तुत किया और कथा वाचन में खालसा पंथ की महत्ता बताई गई। अखंड पाठ के भोग के बाद दीवान सजा। इस मौके पर संजीव बालियान सहित कई श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।