नामकुम: मौसीबाड़ी क्षेत्र में खिजरी विधायक ने कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान
Namkum, Ranchi | Feb 19, 2026 मौसीबाड़ी क्षेत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलको के पक्ष में गुरुवार दोपहर 2 बजे जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने मौसीबाड़ी क्षेत्र के निवासियों और बड़े-बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।