चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस व मेरिट की मांग को लेकर संविदाकर्मियों ने किया अनोखा प्रदर्शन
Churu, Churu | Jan 1, 2026 आगामी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती–2026 को लेकर चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसरों ने गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। नर्सिंग ऑफिसरों ने अपने खून से 100 से अधिक पोस्टकार्ड और एक बैनर लिखकर उन्हें मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम भेजा। इस दौरान महिला नर्सिंग ऑफिसर भी मौजूद रहीं।