चूरू: राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप’ बने आईपीएस जय यादव, डीआईजी बनने पर एसपी दफ्तर में मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Churu, Churu | Jan 1, 2026 चूरू पुलिस के इतिहास में गुरुवार का दिन गर्व और सम्मान का साक्षी बना, जब आईपीएस जय यादव के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर उनकी मां चंद्रकांता ने स्वयं चूरू एसपी ऑफिस पहुंचकर बेटे की वर्दी पर स्टार लगाया। इस भावुक पल में डीआईजी जय यादव ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां चंद्रकांता ने बेटे की उपलब्धियों पर भावुक होते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।