बालोद: बालोद की हेड कॉन्स्टेबल नर्मदा को राज्य स्तरीय सम्मान, महिला-बाल अपराध मामलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला
Balod, Balod | Aug 14, 2025 स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सूची में इस बार बालोद जिले की महिला हेड कॉन्स्टेबल नर्मदा कोठारी का नाम भी शामिल है, जिन्हें राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है, नर्मदा कोठारी वर्तमान में बालोद सिटी कोतवाली में पदस्थ हैं।