धार: धार नगर पालिका के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर काम बंद करने की दी चेतावनी, अध्यक्ष मो. अलहद ने किया ऐलान
Dhar, Dhar | Mar 24, 2025 धार नगर पालिका के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नही मिला हैं। कर्मचारियों के अध्यक्ष मो. अलहद ने कहा कि यदि कर्मचारियों को शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो नगर पालिका के कर्मचारी काम पूरी तरह बंद कर देंगे। इससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। अगर जल्द ही वेतन नहीं मिला, तो हम नगर में सफाई का काम बंद कर देंगे।