रहुई: नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन दोसूत की दीवारों में दरारें, लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Rahui, Nalanda | May 22, 2026 रहुई प्रखंड के दोसूत पंचायत अंतर्गत देव बीघा में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। भवन के कई हिस्सों की दीवारों में दरारें दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 दिन पूर्व ही पूजा-पाठ के साथ पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया था, लेकिन उद्घा