राजनगर: राजनगर के पहरापुरवा गांव में परी संवाद आयोजित, घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की जानकारी दी गई
राजनगर तहसील के अंतर्गत पहरा पुरवा बरियारपुर रोड स्थित गांव में परी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित और सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया और जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता दिखाई।