चंदला: बिस्ना खेड़ा में पेयजल संकट गहराया, जर्जर कुआं बना हादसे का खतरा
चंदला क्षेत्र के बिस्ना खेड़ा गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गांव में केवल एक सरकारी हैंडपंप और एक पुराना कुआं ही पानी का सहारा हैं। जर्जर और बिना मुंडेर का यह कुआं कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने शनिवार कि सुबह 10 बजे बताया है कि कुएं के आसपास कचरा फैला रहता है और बच्चों व पशुओं के गिरने का खतरा बना रहता है।