सहारनपुर: सिरमौर के मुक्केबाज अनिक बाबरा ने स्वर्ण समेत 'बेस्ट बॉक्सर' का खिताब जीतकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया
पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 22–29 जून को आयोजित 5वीं अंडर-15 सब‑जूनियर राष्ट्रीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली मुक्केबाज अनिक बाबरा ने स्वर्ण पदक जीतते हुए साथ ही प्रतिष्ठित 'बेस्ट बॉक्सर' का पुरस्कार हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।