जखनिया: तेज आंधी से जखनिया–दुल्लहपुर मार्ग ठप, गिरे पेड़ और बिजली के खंभे, 25 घरों की बत्ती गुल
गाजीपुर में गुरुवार देर शाम आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौरा खास गांव के पास जखनिया–दुल्लहपुर मार्ग पर अचानक तीन बड़े शीशम के पेड़ और बिजली के तीन खंभे सड़क पर गिर पड़े। इस घटना से जहां मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 25 घरों की बत्ती गुल हो गई है।