अरथूना: जिले के प्रथम जिला अध्यक्ष जनसंघ के संस्थापक की जन्म शताब्दी पर लोहारिया मे कार्यक्रम आयोजित
जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं बांसवाड़ा जिला प्रथम जिलाध्यक्ष स्व.श्री श्रीपथ जी दवे वकील साहब के जन्म शताब्दी पर लोहारिया मे उनकी अस्थि यात्रा पहुंचने पर शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार इस दौरान भाजपा पदाधिकारीगण और भाजपा कार्यकर्त्तागण एवं नागरिकगण मौजूद रहे।