वाड्रफनगर: बसंतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल जा रही स्कूटी सवार दो शिक्षिकाएं घायल
वाड्रफनगर शनिवार बसंतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही स्कूटी सवार दो शिक्षिकाएं तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गईंहादसा इतना भयावह था कि एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शिक्षिका को तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया हैजहां उनका इलाज जारी है।