पटना ग्रामीण: पटना: बंधक बनाकर नाबालिग से रेप, 10 लाख का लालच देकर सेटलमेंट की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
मीठापुर बाईपास के भूपतीपुर स्थित एक रेंट के मकान में एक नाबालिग के साथ बहला फुसलाकर दो बार बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया। मंगलवार को पीड़िता अपनी मां के साथ शिकायत करने गर्दनीबाग थाने पहुंची जहां आरोपी पक्ष के लोग भी पहुंचे। पीड़िता को 1 से 10 लाख रुपए का प्रलोभन भी दिया गया लेकिन पीड़िता अपने स्टेटमेंट पर कायम रही।