परबत्ता: परबत्ता प्रखंड में तेज हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित, उपभोक्ता परेशान
परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए और कई जगहों पर तकनीकी खराबी के कारण गांवों में अंधेरा छा गया। अचानक बिजली गुल होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश रुकने के बाद भी बिजली बहाल न होने से उपभोक्ताओं में न