सासाराम: सासाराम में जमीन बंदोबस्त न होने के कारण ग्रामीण परेशान, डीएम से लगाई गुहार
रोहतास जिले के सासाराम मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के गोविना गाँव के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे रोहतास डीएम उदिता सिंह से मिलकर गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूमि का बंदोबस्त अभी तक नहीं हो पाया है कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।