बरवाडीह: एक साल बाद भी नहीं बना सरईडीह पोखरी पुल, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के कुटमु शिव मंदिर के समीप स्थित सरईडीह पोखरी पर बना पुल बीते वर्ष हुई तेज बारिश में बह गया था। यह पुल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए लाइफ लाइन माना जाता है, लेकिन घटना के लगभग एक वर्ष बाद भी पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।