ग्राम पंचायत कजरवाड़ा के पोषक ग्राम सिमरिया पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को चार बजे तक मंडला-सिवनी मुख्य मार्ग पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण खाली बर्तन लेकर सडक़ पर बैठ गए, जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।