बेनीपुर: बेनीपुर नगर परिषद में चल रही सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 11 में दिन भी जारी रही
हड़ताल समाप्त करने के लिए स्थानीय प्रशासन की कोशिश जारी रही पर सफाई कर्मी किसी भी अधिकारी से बात करने को तैयार नहीं हुए नगर परिषद के कार्यपालक प्राधिकारी प्रथम पुष्पांकर व एसडीओ मनीष कुमार झा ने बुधवार और गुरुवार को प्रयास किए पर वार्ता सफल नहीं हो सकी