गुना की म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के भदौरा गांव पर 2 जनवरी की शाम को एक्सीडेंट हो गया। बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक बुजुर्ग घायल हो गया। घटना में बुजुर्ग का एक पैर टूट गया, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, घायल बुजुर्ग को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल बुजुर्ग कौन था स्पष्ट नहीं हो सका। घटना के वीडियो वायरल हो रहे है।