गुना में स्मार्ट मीटर का अनोखा विरोध देखने को मिला। 17 नवंबर को मिली जानकारी में वार्ड 27 के उपभोक्ताओं ने घरों के बाहर मीटर के नीचे नोटिस चिपका दिया है। जिस पर लिखा, बिना मकान मालिक की अनुमति के स्मार्ट मीटर ना लगाये अन्यथा दंडात्मक कानूनी कार्यवाही मकान मालिक द्वारा की जाएगी। लोगो का आरोप है, कर्मचारी बिना अनुमति और कारण बताए बिना स्मार्ट मीटर लगा रहे है।