मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में फिर दौड़ी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
मोहनलालगंज कस्बे के बस स्टॉप से गुरुवार से दुबग्गा इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया। लंबे समय बाद बस सेवा बहाल होने से क्षेत्रीय लोगों और दैनिक यात्रियों में खुशी का माहौल है। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाली सवारियों को बड़ी राहत मिलेगी। कई महीनों से बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को अवैध टैक्सियों और