किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा, टायर फटने से हुआ हादसा, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Kishangarhbas, Alwar | Jun 3, 2026
किशनगढ़ बास में भिवाड़ी करौली मेगा हाईवे संख्या 25 पर एक कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलट गया,टायर फटने से वह नियंत्रित हो गया।दुर्घटना के बाद कोल्ड ड्रिंक के कैरेट सड़क पर बिखर गए जिससे लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शी मनोज सैनी ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि ट्रक अलवर से भिवाड़ी की ओर जा रहा था अचानक तेज धमाके के साथ ट्रक का टायर फट गया और ट्रकखंबे से जा टकराया