दुधि: किरबिल में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, हादसे में 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के विषघरवा टोले में सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। इस हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया और घर के अंदर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 65 बर्षीय सहदेव प्रसाद, 45 बर्षीय चंपा देवी और 4 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है।