दमोह: भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हनुमान गड़ी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, शहर में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
Damoh, Damoh | Sep 17, 2025 दमोह आज बुधवार शाम 4 बजे भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहर के घंटाघर हनुमान गड़ी मंदिर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर शहर के अम्बेडकर चौक, बस स्टैंड चौराहा, स्टेशन चौराहा से होते हुए कचौरा शॉपिंग सेंटर स्थित डॉ आंबेडकर भवन पहुंची। जहां समापन हुआ। वही जगह जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।