मैहर कोतवाली पुलिस ने तार चोरी की घटना का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 47 किलो कॉपर तार क़ीमत 60 हजार और घटना में प्रयुक्त 2 मोटर साइकिलें कीमत 2लाख रु की जब्त की गई हैं। बीते दिनों मे 4 जुलाई की रात राजकमल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंप में खड़ी शॉर्टकट मशीन में लगी कॉपर केबल को आरोपियों ने चोरी कर लिया था।