ललितपुर: ग्राम अंधियारी में पेड़ काटते समय नीचे से गुजर रहे व्यक्ति पर डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
ग्राम अंधियारी में बुधवार शाम करीबन 7:00 बजे एक व्यक्ति द्वारा पेड़ की डाल काटी जा रही थी। इसी दौरान नीचे से गुजर रहा एक राहगीर राहगीर के ऊपर अचानक डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा है।