खागा: बहरामपुर पूल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, फोर्स ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Khaga, Fatehpur | Apr 10, 2026 फ़तेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातयात सुचारू रूप से शुरू करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक रूपेश सोनकर पुत्र पराने सोनकर के रूप में शिनाख्त हुई है