बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत दूसरे चरण में पूर्णिया जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शाम 6 बजे तक औसतन 75.79% मतदान दर्ज किया गया,जो अब तक का रिकॉर्ड है। विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा-अमौर में 73.13%, कसबा में 80.89%, धमदाहा में 75.88%, रूपौली में 74.70%