कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी रोड बक्सी चौराहा पर हुई मारपीट के मामले कोतवाली में 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी रोड बक्सी चौराहा पर पीड़ित महबूब की डिस्पोजल की दुकान है, सोमवार की दोपहर 3 बजे पड़ोस के रहने वाले अनीश उर्फ मुन्ना, बसर,अकरम पीड़ित की दुकान पर सामान लेने आए सामान देने से मना करने पर गाली गलौज करने लगे जब पीड़ित ने मना किया, तो उक्त दोनों ने दुकान में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की पीड़ित के शरीर पर काफी चोट के निशान आए।