अमरकंटक में माघ मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार दोपहर 3:00बजे हजारों श्रद्धालुओं ने रामघाट, कोटि तीर्थ घाट कुंड एवं आरंडी संगम पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया तथा मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन, पूजन एवं अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।नर्मदा तटों पर हर-हर नर्मदे और बोल बम के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।